19 Apr 2024, 23:54:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

260 रूपए महंगी हुई चांदी, सोने के भी बढ़े दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2019 5:02PM | Updated Date: Jul 22 2019 6:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में रही तेजी के बल पर सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए चढ़कर 35,970 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। चांदी भी 260 रुपए चमककर 41,960 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को वहां कीमती धातुओं में तेजी रही। सोना हाजिर 0.12 प्रतिशत बढ़कर 1426.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अमेरिका सोना वायदा 1,425.10 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। चांदी हाजिर 1.03 प्रतिशत बढ़कर 16.37 डॉलर प्रति औंस बोली गई। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »