20 Apr 2024, 12:39:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बंद होने वाला है ये बड़ा बैंक - ग्राहक जल्‍द निकाल ले अपना पैसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2019 2:25PM | Updated Date: Jul 22 2019 2:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वोडाफोन के एम पैसा के बाद अब आदित्य बिड़ला पेमेंट बैंक भी बंद होने वाला है। महज 18 महीने पुराने इस बैंक के कुछ कर्मचारियों को आदित्य बिड़ला ग्रुप की अन्य कंपनियों में ट्रांसफर किया गया है। वहीं, कुछ लोगों को छोड़ने के लिए कह दिया गया है। यह आइडिया सेल्युलर और आदित्य बिड़ला नूवो के ज्वाइंट वेंचर के जरिए शुरू किया गया बैंक था। अब सवाल उठता है कि ग्राहकों के पैसों का क्या होगा?
 
बैंक ने इसको लेकर सफाई दी है। साथ ही आदित्य बिड़ला पेमेंट बैंक ने अपने ग्राहकों को मैसेज भेजकर बताया है कि उनके जमा पैसों को वापस किया जाएगा। इसके लिए बैंक ने पूरे इंतजाम कर लिए हैं। आदित्य बिड़ला पेमेंट्स बैंक विशेष रूप से आरबीआई द्वारा निर्देशित परिचालन के साथ काम करना जारी रखेगा, ताकि ग्राहकों को जमा राशि निकालने में सक्षम बनाया जा सके। अब आपको घबराने की डरुरत नहीं है आपका पैसा आपको वापिस मिल जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »