19 Apr 2024, 21:13:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बादाम पर नहीं घटेगी कस्टम ड्यूटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 1:08AM | Updated Date: Jul 21 2019 1:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत ने अमेरिका से आने वाले बादाम पर कस्टम ड्यूटी हटाने की अमेरिका की मांग को ठुकरा दिया है। पिछले महीने भारत ने अमेरिका के 8 सामानों पर टैरिफ बढ़ाया था जिसमें बादाम भी शामिल है। सूत्रों ने बताया डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन के पिछले हफ्ते के दौरे के दौरान उनकी इस मांग को स्वीकार नहीं किया गया। भारतीय सामानों पर बढ़े टैरिफ के बदले के रूप में अमेरिकी सामानों पर बढ़ाए गए कस्टम ड्यूटी शुल्क से भारत के राजस्व में 217 मिलियन डॉलर(करीब 1,519 करोड़ रुपए) की बढ़ोतरी होगी।

इसमें से अकेले बादाम पर लगाए गए 17 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क से 98.7 मिलियन डॉलर(691 करोड़ रुपए) की बढ़ोतरी होगी। भारत ने 2019 वित्त वर्ष में अमेरिका से 625 मिलियन डॉलर(4,375 करोड़ रुपए) के बादाम आयात किए थे। अमेरिका ने पिछले साल मार्च में स्टील और एल्यूमीनियम उत्पादों के आयात पर क्रमश: 25 प्रतिशत और 10 प्रतिशत का वैश्विक अतिरिक्त शुल्क लगाया था। इसके जवाब में भारत ने अमेरिका से आने वाली 28 चीजों पर टैरिफ बढ़ा दिया था जो 16 जून से प्रभावी हो गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »