20 Apr 2024, 01:08:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मौसम की मार से आम पैदावार में गिरावट का अनुमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2019 4:35PM | Updated Date: Jul 19 2019 4:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में इस आम की पैदावार में मामूली गिरावट का अनुमान है। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को राज्य सभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि वर्ष 2017-18 में देश में दो करोड़ 18 लाख 20 हजार टन आम उत्पादन हुआ था जबकि वर्ष 2018-19 में दो करोड़ नौ लाख 50 हजार टन आम उत्पादन का अनुमान है। आम उत्पादन में यह गिरावट मुख्य रूप से कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, बिहार, तेलंगाना और महाराष्ट्र में आम की पैदावार में कमी के कारण अनुमानित है।
 
तोमर ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय आम प्रसंस्करण इकाइयों सहित कृषि खाद्य उत्पादों के प्रसंस्करण एवं संरक्षण क्षमता के निर्माण एवं विस्तार के लिए योजना क्रियान्वित कर रहा है। इस योजना के तहत देश में फलों एवं सब्जियों के लिए 51 इकाइयां स्वीकृत की गयी हैं। इसके अलावा बागवानी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए समेकित बागवानी विकास मिशन क्रियान्वित किया जा रहा है। आम निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाये जाने के साथ-साथ इससे जुड़े प्रशिक्षण और जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »