20 Apr 2024, 03:44:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारतीय पासपोर्ट पर मिलेगा वीजा ऑन अराइवल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2019 1:45AM | Updated Date: Jul 19 2019 1:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाने वाले भारतीयों के लिए एक अच्छी खबर है। ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के वीजा के साथ भारतीय पासपोर्ट धारक यूएई के सभी आगमन केंद्रों पर विजिट वीजा पा सकते हैं। दुबई में जनरल डायरेक्टरेट ऑफ रेजिडेंसी एंड फॉरेनर्स अफेयर्स (जीडीआरएफए) ने ट्वीट कर एक वीडियो पोस्ट की जिसमें उन शर्तों का उल्लेख किया गया है जिनके तहत यह सुविधा मिलेगी। वीडियो में कहा गया है, 'ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के देशों के निवास वीजा के साथ सामान्य पासपोर्ट रखने वाले भारतीय नागरिक सभी यूएई के प्रवेश बिंदुओं पर प्रवेश परमिट ले सकते हैं, बशर्ते निवास वीजा की वैधता हो यूके या यूरोपीय संघ द्वारा जारी किए गए मुद्दों को छह महीने से कम नहीं है।'

यूएई में रह सकते हैं 14 दिन- भारतीय यात्री इसके बाद अपना प्रवेश परमिट प्राप्त करने के लिए मरहबा सेवा काउंटर पर जा सकते हैं। प्रवेश परमिट के साथ संयुक्त अरब अमीरात के भीतर अधिकतम 14 दिन तक रहा जा सकता है और इसे एक बार बढ़ाया जा सकता है। परमिट के नवीनीकरण का शुल्क ऊँ250 और सेवा शुल्क ऊँ20  होगा। विस्तार किए जाने पर, यात्री अतिरिक्त 28 दिनों तक रह सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »