29 Mar 2024, 04:34:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पुराने सदाबहार गानों के लिए रोपोसो का नया फिल्टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2019 5:39PM | Updated Date: Jul 18 2019 5:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रोपोसो ने अपने ऐसे यूज़रों के लिए नया फिल्टर जारी किया है जो बॉलीवुड के पुराने सदाबहार गानों में स्वयं को जोड़ना चाहते हैं। कंपनी ने गुरूवार को यहां जारी बयान में कहा कि बॉलीवुड के फैन के लिए 'पड़ोसन फिंल्टर' लॉन्च किया गया है।  मशहूर गायक किशोर कुमार और आर डी बर्मन के गीत से प्रेरित हो कर रोपोसो ने अपने यूज़रों के लिए नया फिल्टर बनाया है, जिसमें यूज़र खुद एक्टिंग कर अपना वीडियो बना सकते हैं।
 
रोपोसो ने महान कलाकारों को श्रद्धांजलि देने के लिए ये फिंल्टर' बनाया है, जिसमें यूज़र फिल्म के सितारों, किशोर कुमार और सुनील दत्त के साथ गाने का एक हिस्सा बन पायेंगे, जिसके लिए फिंल्टर'  में एक खिड़की दी गयी है। इस फिंल्टर' का प्रयोग रोपोसो ऐप पर भी किया जा सकता है। रोपोसो ऐप आईओएस और एंड्रॉइड प्ले स्टोर दोनों पर उपलब्ध है। रोपोसो के वर्तमान में 4.4 करोड़ यूज़र हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »