28 Mar 2024, 16:58:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी - अब आसानी से मिलेगा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2019 2:49PM | Updated Date: Jul 16 2019 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यात्रियों को सुविधा देने के लिए भारतीय रेलवे एक नया कदम उठाने जा रहा है। रेलवे ने कन्फर्म सीटों की मारामारी को कम करने के लिए एक नई तकनीक अपनाने जा रहा है जिसकी मदद से सेकेंड और थर्ड AC कोच की संख्या बढ़ाई जाएगी। 
 
मालूम हो कि अब ट्रेनों में AC कोच बढ़ने वाले हैं। ऐसा रेलवे के तकनीकी अपग्रेडेशन के चलते होने वाला है। दरअसल भारतीय रेल सभी LHB कोचेस में HOG यानी होटल लोड जनरेशन सिस्टम लगाने जा रही है। ऐसा करने से सीटों की संख्या बढ़ाने के साथ रेलवे का डीजल पर होने वाला खर्च कम करने में मदद मिलेगी। मालूम हो कि इस तकनीक की मदद से ट्रेनों से पावर जनरेटर कार हट जाएगी। रेलवे के मुताबिक अक्टूबर तक ट्रेनों में यात्रियों के लिए हर दिन 4 लाख से ज्यादा अतिरिक्त बर्थ का इंतजाम हो जाएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »