28 Mar 2024, 20:48:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार 429 अरब डॉलर के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2019 6:26PM | Updated Date: Jul 12 2019 6:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार पांच जुलाई को समाप्त सप्ताह में 2.23 अरब डॉलर बढ़कर अब तक रिकार्ड स्तर 429.91 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले 28 जून को समाप्त सप्ताह में यह 1.26 अरब डॉलर बढ़कर 427.68 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। यह लगातार तीसरा सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है और इसने नया रिकॉर्ड कायम किया है।

इससे पहले 21 जून को समाप्त सप्ताह में 4.22 अरब डॉलर बढ़कर 426.42 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर रहा था। रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पांच जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 90.68 करोड़ डॉलर बढ़कर 400.80 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

इस दौरान स्वर्ण भंडार 1.34 अरब डॉलर बढ़कर 24.30 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.53 करोड़ डॉलर घटकर 3.34 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 47 लाख डॉलर घटकर 1.45 अरब डॉलर पर आ गया।  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »