29 Mar 2024, 05:54:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गोयल ने भारत-पूर्वी एशिया के बीच व्यापार बढ़ाने पर दिया जोर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2019 12:16AM | Updated Date: Jul 10 2019 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत पूर्वी एशियाई देशों के साथ द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने का इच्छुक है और इसके लिए हरसंभव सहयोग करने को तैयार है। गोयल ने यहां भारत-आसियान के व्यापार मंत्रियों की त्रिपक्षीय बैठक में कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति का मुख्य उद्देश्य पूर्वी एशियाई देशों के साथ व्यापारिक-आर्थिक सहयोग बढ़ाना है और क्षेत्रीय व्यापार व्यवस्था को मजबूत करना है। बैठक ‘क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी’(आरसीईपी) की चल रही वार्ता पर अनौचारिक चर्चा के लिए बुलायी गयी थी।

इस बैठक में गोयल के अलावा इंडोनेशिया के व्यापार मंत्री इंग्गारतियास्तो लुकीता, आसियान के महासचिव  लिम जोक होई और आरसीईपी के इमान पांबाग्यो ने हिस्सा लिया। बैठक में गोयल ने कहा कि भारत की एक्ट ईस्ट नीति पूरे पूर्वी एशिया की आर्थिक समृद्धि और स्थिरता के लिए हैं और आरसीईपी के उद्देश्यों के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान सभी व्यापारिक बाधाओं पर काबू पाया जा सकता है। गोयल ने यहां अपने कार्यालय में थाईलैंड और इंडोनेशिया के व्यापार मंत्रियों और आसियान के महासचिव के साथ अलग-अलग मुलाकात भी की और कहा कि भारत पूर्वी एशिया के साथ अपने आर्थिक संबंधों को मजबूती देने लिए प्रतिबद्ध है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »