25 Apr 2024, 09:09:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पचास खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए जीडीपी बढ़ाना जरूरी : भर्तृहरि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2019 6:30PM | Updated Date: Jul 8 2019 6:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बीजू जनता दल ने अर्थव्यवस्था को 50 खरब डॉलर का बनाने के सरकार के लक्ष्य को चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा है कि इसे हासिल करने के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर बढ़ानी होगी और इसके लिए बड़े निवेश को आकर्षिक करने की जरूरत होगी। बीजद के भर्तृहरि महताब ने सोमवार को लोकसभा में बजट 2019-20 पर हुई चर्चा में हिस्सा लेते हुये कहा कि इस सरकार का यह पहला बजट है, लेकिन वह यह नहीं मानते हैं कि उसने सर्वोत्तम बजट पेश किया है। आश्चर्य की बात यह है कि सरकार और उसके घटक इस बजट से उत्साहित हैं, लेकिन शेयर बाजार में बजट के बाद से गिरावट का दौर चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 2025 तक 50 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था की बात की है।

 
 यह चुनौतीपूर्ण लक्ष्य है और यदि इसे हासिल करना है तो जीडीपी विकास दर को आठ प्रतिशत तक पहुँचाना होगा और निवेश को आकर्षित करना पड़ेगा। बैंकिंग, ढाँचागत विकास, ग्रामीण क्षेत्रों आदि में सुधार लाना होगा। शिरोमणि अकाली दल के सुखवीर सिंह बादल ने जल शक्ति मंत्रालय स्थापित करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय को दूरदृष्टि वाला बताया और कहा कि पूरा देश पानी के गंभीर संकट में है। उनके राज्य पंजाब में पानी सबसे बड़ा संकट बन रहा है और यदि इस दिशा में उचित कदम नहीं उठाये गये तो आने वाले एक-डेढ़ दशक में पंजाब रेगिस्तान में बदल जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »