29 Mar 2024, 14:48:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कैश ट्रांजेक्शन में पैन की जगह कर सकते हैं आधार का इस्तेमाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2019 12:55AM | Updated Date: Jul 8 2019 12:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पांडे ने शनिवार को कहा कि बैंकों तथा अन्य संस्थान उन सभी जगहों पर आधार स्वीकार करने को लेकर अपनी व्यवस्था को उन्नत करेंगे जहां पैन का जिक्र करना अनिवार्य है। इससे पहले, बजट में करदाताओं की सुविधाओं के लिए आयकर रिटर्न भरने को लेकर पैन नहीं होने पर आधार के उपयोग की अनुमति दे दी। उन्होंने कहा, ‘आज 22 करोड़ पैन कार्ड है जो आधार से जुड़े हैं। वहीं 120 करोड़ लोगों के पास आधार है। अब अगर कोई पैन चाहता है, उसे पहले आधार का उपयोग करना होता है, पैन बनवाना पड़ता है और उसके बाद उसका उपयोग शुरू करता है। आधार के साथ लाभ यह होगा कि उसे पैन सृजित करने की जरूरत नहीं है। अत: यह एक बड़ी सुविधा है।’
 
कालेधन पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने उठाया कदम
यह पूछे जाने पर कि क्या बैंक खाते में 50,000 रुपए से अधिक जमा करने या निकासी के लिए पैन की जगह आधार का उपयोग किया जा सकता है, पांडे ने कहा, ‘आप वहां आधार का उपयोग कर सकते हैं।’ कालेधन पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने होटल या विदेश यात्रा जैसे मद में 50,000 रुपए से अधिक के नकद लेनदेन में पैन का जिक्र अनिवार्य किया हुआ है। इसके अलावा 10 लाख रुपए से अधिक मूल्य की अचल संपत्ति की खरीद के लिए भी पैन अनिवार्य है। यह पूछे जाने पर कि क्या पैन के चरणबद्ध तरीके से समाप्त किया जाएगा, उन्होंने कहा कि यह ऐसा नहीं होगा क्योंकि लोगों के पास स्थायी खाता संख्या या आधार का उपयोग करने का विकल्प है। पांडे ने कहा, ‘कुछ लोगों को पैन के उपयोग में कोई समस्या नहीं है इसीलिए पैन और आधार दोनों बने रहेंगे क्योंकि कुछ लोग आधार के उपयोग को तरजीह दे सकते हैं, वहीं कुछ पैन के उपयोग को पसंद कर सकते हैं।’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »