28 Mar 2024, 14:04:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ईपीएफओ पेंशन मामले में सरकार से सकारात्मक रूख अपनाने की मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2019 3:34PM | Updated Date: Jul 4 2019 5:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के विनय विश्वम ने आज राज्यसभा में सरकार से कर्मचारी भविष्य निधि के पेंशनधारियों की पेंशन के मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय में सकारात्मक रूख अपनाने का अनुरोध किया। विश्वम ने गुरूवार को शून्यकाल के दौरान सदन में यह मामले उठाते हुए कहा कि कर्मचारियों की पेंशन से संबंधित मामले की शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय में सुनवाई है।
 
उन्होंने अनुरोध किया कि सरकार को इस मामले में न्यायालय में सकारात्मक रूख अपनाना चाहिए जिससे कर्मचारियों को पेंशन के रूप में सम्मानजनक राशि मिल सके। उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारियों को एक हजार रूपये से भी कम पेंशन मिल रही थी। केरल उच्च न्यायालय ने भी कर्मचारियों के हित में फैसला सुनाते हुए उन्हें अंतिम मूल वेतन के आधार पर पेंशन देने को कहा था। उच्चतम न्यायालय ने भी इस फैसले को सही ठहराया था। ईपीएफओ ने इसका विरोध करते हुए उच्चतम न्यायालय में पुनरीक्षण याचिका दायर की है और इसकी सुनवाई शुक्रवार को होनी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »