20 Apr 2024, 08:28:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Other Business

धान की बजाय मक्का की बुआई करने पर मिलेगा मुफ्त मक्का का बीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2019 1:08AM | Updated Date: Jul 4 2019 1:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिरसा। हरियाणा सरकार भूमिगत जल के गिरते स्तर को देखते हुये धान की फसल के स्थान पर कम पानी में होने वाली फसलों को बढावा देने के लिये मक्का की बुवाई को प्रोत्साहित कर रही है। यदि कोई किसान धान की बजाय मक्का की बुआई करता है, तो उसे मक्का बीज नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए इच्छुक किसान अपने नजदीकी खंड कृषि अधिकारी या उप मंडल कृषि अधिकारी से संपर्क कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।उप निदेशक कृषि एवं किसान कल्याण अधिकारी डॉ. बाबू लाल ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार फसल प्रबंधन करके ग्रामीण क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है।

 

इसी कड़ी में नाबार्ड के माध्यम से योजना के तहत धान की बजाय कम पानी की लागत की फसलों की बुआई के लिए नि:शुल्क बीज उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत जिला के लिए 500 हेक्टेयर क्षेत्र में 100 क्विंटल मक्का बीज का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जो किसान रजिस्ट्रेशन करवाएगा उसी को नि:शुल्क में मक्का का बीज उपलब्ध करवाया जाएगा। किसान रजिस्ट्रेशन के बाद अपने नजदीकी बीज विकास निगम से मक्का का बीज नि:शुल्क प्राप्त कर सकेंगे। इसलिए जिन किसानों ने योजना का लाभ उठाना है, वे जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में करवा दें। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »