20 Apr 2024, 01:20:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2019 4:55PM | Updated Date: Jul 1 2019 4:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सस्ती विमानन सेवा देने वाली कंपनी स्पाइसजेट ने एक जुलाई से गुवाहाटी और ढाका के बीच सीधी उड़ान सेवा की शुरुआत कर दी है।  खास बात यह है कि इस पहली उड़ान को लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने हरी झंडी दिखाई। बता दें कि इसके लिए कंपनी ने बॉम्ब्रेडियर क्यू400 विमान को लगाया है, जो रोजाना गुवाहाटी से सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर रवाना होकर दोपहर दो बजकर दस मिनट पर ढाका पहुंचेगा।
 
इस संदर्भ में सोनोवाल ने कहा कि, 'अब उनकी कोशिश गुवाहाटी से सभी आसियान देशों और भूटान, नेपाल से संपर्क जोड़ने की है।' इतना ही नहीं, इसके लिए वह नागर विमानन मंत्रालय से भी बातचीत भी कर चुके हैं। हाल ही में यह भी खबर आई थी कि स्पाइसजेट मुंबई से हांगकांग के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करेगी। यह सेवा 31 जुलाई को चालू होगी। इसपर कंपनी ने कहा था कि वह जल्द ही मुंबई को कोलंबो और काठमांडो जैसे अंतरराष्ट्रीय स्थानों से भी जोड़ेगी। अभी दिल्ली से हांगकांग के लिए उड़ान है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »