29 Mar 2024, 00:36:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आम जनता को बड़ा तोहफा - 100 रुपए सस्ता हुआ रसोई गैस सिलेंडर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2019 2:17PM | Updated Date: Jul 1 2019 2:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बिना सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर एक जुलाई से 100.50 रुपए और सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 3.02 रुपए सस्ता हो गया है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आयल कॉर्पोरेशन ने बताया कि आज आधी रात से दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 637 रुपए का मिलेगा। जून में इसकी कीमत 737.50 रुपए थी। राष्ट्रीय राजधानी में सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर अब 497.37 रुपए की जगह 494.35 रुपए का हो गया है। अन्य शहरों में भी इसी प्रकार रसोई गैस सिलेंडर के दाम घटाण्‍ गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »