28 Mar 2024, 20:31:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इंडिगो का पायलट प्रशिक्षण के लिए न्यूजीलैंड की अकादमी से करार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2019 2:16PM | Updated Date: Jul 1 2019 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। यात्री संख्या के लिहाज से देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने ‘कैडेट पायलट कार्यक्रम’ के तहत पायलटों के प्रशिक्षण के लिए ‘न्यूजीलैंड इंटरनेशनल कमर्शल पायलट अकैडमी’ के साथ करार किया है।  इंडिगो के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (उड़ान परिचालन) कैप्टन अशीम मित्रा ने कहा कि यह समझौता भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षित पायलटों की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने के कंपनी के प्रयासों का हिस्सा है।
 
न्यूजीलैंड की अकादमी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फिलिप बेडफोर्ड ने भारत की बड़ी एयरलाइन द्वारा चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा कहा कि यह अकादमी के उच्च मानक का परिचायक है। कैडट पायलटों का पहला बैच अगले साल जनवरी से न्यूजीलैंड के वांगानुई में प्रशिक्षण शुरू करेगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »