24 Apr 2024, 04:10:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार 426.41 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2019 1:39PM | Updated Date: Jun 30 2019 1:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 21 जून को समाप्त सप्ताह में 4.21 अरब डॉलर उछलकर अब तक के रिकॉर्ड स्तर 426.41 अरब डॉलर पर पहुँच गया। पिछला रिकॉर्ड स्तर 13 अप्रैल 2018 को समाप्त सप्ताह में 426.08 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 21 जून को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 4.20 अरब डॉलर की बढोतरी दर्ज की गयी और सप्ताहांत पर यह 398.64 अरब डॉलर पर रहा। स्वर्ण भंडार 22.95 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 96 लाख डॉलर बढकर 3.35 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 42 लाख डॉलर चढ़कर 1.45 अरब डॉलर पर रहा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »