26 Apr 2024, 00:24:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी - अब सिर्फ मिनट में...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2019 2:31PM | Updated Date: Jun 27 2019 2:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सबकुछ ठीक रहा तो रैपिड रेल मार्च 2024 से चलने लगेगी और दिल्ली से मेरठ तक का किराया 165 रुपये होगा। एसी कोच में बैठकर 82.13 किमी का सफर सिर्फ 60 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। रैपिड रेल की गति करीब 160 किमी प्रति घंटा होगी, जो मेट्रो से दोगुनी है। दिल्ली से मेरठ के बीच 24 स्टेशन होंगे। डीपीआर के मुताबिक, एक बिजनेस कोच के अलावा महिलाओं व दिव्यांगों के लिए अलग से कोच होंगे। बिजनेस क्लास के एकमात्र कोच में सुविधाएं ज्यादा रहेंगी। हालांकि, डीपीआर में इसका किराया तय नहीं किया गया है।
 
मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में सराय काले खां से शुरू होकर कौशांबी के रास्ते कॉरिडोर गाजियाबाद में प्रवेश करेगा। मदन मोहन मालवीय मार्ग के किनारे-किनारे साहिबाबाद तक बनेगा। रेलवे लाइन से इसे टर्न किया जाएगा। फिर कॉरिडोर रेलवे लाइन के साथ बनेगा। वसुंधरा के पास हिंडन रेलवे पुल से मोड़ते हुए एलिवेटेड रोड के ऊपर से इसे जीटी रोड स्थित मेरठ तिराहे तक बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में 31632 करोड़ रुपए तक का खर्चा आ सकता है। इसमें हर स्टेशन के बीच दस किलोमीटर का फासला होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »