19 Apr 2024, 16:14:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जीएसपी वापस लिए जाने का भारत पर बड़ा असर नहीं होगा : पीयूष गोयल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2019 3:05PM | Updated Date: Jun 22 2019 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को फिर दोहराया कि अमेरिका द्वारा सामान्य तरजीही कार्यक्रम (जीएसपी) वापस लिए जाने से भारत पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। जीएसपी के तहत भारतीय व्यापारियों व निर्यातकों को नकली गहने और चमड़े का सामान (फुटवियर को छोडक़र) बिना किसी शुल्क के अमेरिकी बाजार में उतारने की छूट मिलती है। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (भाकपा) नेता डी. राजा द्वारा राज्यसभा में अमेरिका के साथ व्यापारिक तनाव को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए गोयल ने कहा, ‘‘ भारत पर जो मांग की गई है वह ऐसी है जिसे भारत स्वीकार नहीं कर सकता है।’’
 
गोयल ने सदस्यों को आश्वस्त किया कि भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के हालात से निपटने में सक्षम है।  उन्होंने कहा, ‘‘मैं बताना चाहूंगा कि जीएसपी का कुल प्रभाव साल में 25-26 करोड़ डॉलर है और मैं आश्वस्त करता हूं कि भारत जैसे आकार व ताकतवर देश पर इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा।’’ अमेरिका ने पांच जून से भारत के लिए जीएसपी समाप्त कर दिया है। भारत ने इसका प्रतिकार करते हुए अमेरिका से आयातित 28 उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ा दिया है जो 16 जून से लागू है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »