19 Apr 2024, 13:44:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सेल कार्मिकों ने फोनी राहत के लिए दिये 3 करोड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2019 6:06PM | Updated Date: Jun 15 2019 6:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी सरकारी इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के कर्मचारियों ने फोनी तूफान प्रभावित ओडिशा के मुख्यमंत्री राहत कोष में तीन करोड़ रुपये का योगदान दिया है। सेल ने शनिवार को यहां जारी बयान में यह जानकारी दी। उसने कहा कि फोनी प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य के लिए यह राशि दी गयी है। सेल के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने कल शाम यहां केंद्रीय इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को 3 करोड़ रुपये का चेक सौंपा।
 
सेल ने फोनी तूफान के बाद प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से अपने नियमित उत्पादन को रोककर ओडिशा में विद्युत व्यवस्था को तत्काल बहाल करने के लिए बिजली के खंभों की प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति भी की। कंपनी राज्य सरकार की तत्काल जरूरतों के आधार पर स्पेशल क्वालिटी की वाइड पैरेलल बीम इलेक्ट्रिक पोल की प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »