29 Mar 2024, 12:58:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लगातार तीसरे दिन सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2019 12:34PM | Updated Date: Jun 15 2019 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आज फिर लगातार तीसरे दिन तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती कर लोगों को राहत दी है। शनिवार यानी आज पेट्रोल 20 पैसे तक और डीजल 24 पैसे तक सस्ता हुआ है। पिछले तीन दिनों में पेट्रोल 45 पैसे और डीजल भी 45 पैसे तक सस्ता हुआ है। 
इस कटौती के बाद आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 69.99 रुपए और डीजल की कीमत 63.93 रुपए हो गई। इसी तरह मुंबई में पेट्रोल 75.69 रुपए और डीजल 67.03 रुपए, कोलकाता में पेट्रोल 72.25 रुपए और डीजल 65.85 रुपए, चेन्नई में पेट्रोल 72.70 रुपए और डीजल 67.62 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
 
इससे पहले कल यानी शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल 17 पैसे, तो डीजल 16 पैसे, कोलकाता में पेट्रोल 17 पैसे, वहीं डीजल 16 पैसे, चेन्नई में पेट्रोल 18 पैसे, तो डीजल 17 पैसे, मुंबई में पेट्रोल 16 पैसे, तो डीजल 17 पैसे सस्ता हुआ था। इस महीने में अब तक पेट्रोल 1.65 रुपए तक और डीजल 2.45 पैसे तक सस्ता हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत टैक्स कम होने की वजह से अन्य राज्य और महानगरों की तुलना में काफी कम हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »