20 Apr 2024, 17:36:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मदर डेयरी का कियोस्क लगाने के लिए डीटीसी से करार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2019 1:57PM | Updated Date: Jun 12 2019 1:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। डेयरी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी मदर डेयरी ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के डिपो परिसर में लोगों कियोस्क स्थापित करने के लिए डीटीसी के साथ करार किया है। कंपनी ने मंगलवार को यहां जारी बयान में कहा कि इसके तहत 31 कियोस्क स्थापित करने के लिए स्थान आवंटित किया गया है, जिसमें से 21 कियोस्क डीटीसी के बस डिपो, टर्मिनलों, कॉलोनियों आदि में स्थापित किए जा रहे हैं। शेष 10 कियोस्क चरणबद्ध तरीके से खोले जाएंगे। उसने कहा कि यह नया कियोस्क मदर डेयरी, सफल एवं धारा उत्पादों की सम्पूर्ण रेंज उपलब्ध कराएगा।   
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »