25 Apr 2024, 10:49:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

1 जुलाई से बदल रहा SBI का नियम, 42 करोड़ ग्राहकों पर सीधा असर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2019 3:07PM | Updated Date: Jun 8 2019 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 1 जुलाई से नियम में बदलाव करने का ऐलान कर दिया है। इस बदलाव का सीधा असर एसबीआई के 42 करोड़ ग्राहकों पर पडेगा। एसबीआई ने बताया कि 1 जुलाई से रेपो रेट से जुड़े होम लोन ऑफर किए जाएंगे। इसका मतलब यह हुआ कि अगले महीने से एसबीआई की होम लोन की ब्याज दर पूरी तरह रेपो रेट पर आधारित होने वाली है।
 
रिजर्व बैंक जब-जब रेपो रेट में बदलाव करेगा उसी आधार पर एसबीआई की होम लोन की ब्‍याज दर भी बदलाव करता रहेगा। वर्तमान में आरबीआई के रेपो रेट के बदलाव के बाद भी एसबीआई अपने हिसाब से होम लोन पर ब्‍याज दरों में कटौती या बढ़ोतरी करता रहता है। आपको बताते जाए कि बीते गुरुवार को आरबीआई ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती कर इसे 5.75 पर ला दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »