20 Apr 2024, 12:36:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एक बार फिर एक बड़ा धमाका करने की तैयारी मुकेश अंबानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2019 1:10PM | Updated Date: Jun 5 2019 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी एक बार फिर एक बड़ा धमाका करने की तैयारी में लगे हुए हैं। जिस तरह मुकेश अंबानी ने टेलिकॉम सेक्टर में तहलका मचाया था। उसी तरह रिटेल कारोबार में भी अंबानी तहलका मचाने के लिए तैयार है। 
 
जिस तरह से मुकेश अंबानी ने जियो पर चुपचाप 2 साल काम कर एकदम से जियो को लॉन्च कर सबकी नींदे उड़ा दी थी ठीक उसी तरह मुकेश अंबानी रिटेल के कारोबार में भी सबकी नींदे उड़ाने को तैयार हैं। मुकेश अंबानी तेजी से रिटेल कारोबारा में अपने पैर पसारने पर काम कर रहे हैं। 
मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल देश का सबसे बड़ा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म लाने जा रही है। इसी के लिए कंपनी छोटे से छोटे किराने की दुकान वाले को कार्ड स्वाइप की सुविधा देने वाली है। कंपनी किराने वालों को प्वाइंट ऑफ सेल मशीन दे रही है। 
 
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रिलायंस 1200 किराना दुकानों को पिछले महीने से पीओएस प्रोजेक्ट के तहत टेस्टिंग कर रही है।  बता दें कि अभी ये काम अहमदाबाद में चल रहा है। मुकेश अंबानी ये कदम रिटेल कारोबार में खुद को FLIPKART और AMAZON से आगे बढ़ाने के लिए उठा रहे हैं। FLIPKART और AMAZON ने रिटेल बड़े बाजार पर अपना कब्जा जमा रखा है।  इसलिए रिलायंस का रिटेल बाजार में सिक्का जमाना इतना आसान नहीं होने वाला है। यहीं कारण है कि मुकेश अंबानी नई-नई रणनितियां अपना रहे हैं। 
 
रिलायंस को लगता है कि ये टच स्क्रीन वाली पीओएस मशीन डिजिटल होने के लिए पहला कदम है। रिलायंस ये मशीने 3000 रुपए के रिफंडेबल रकम के साथ दे रही है। साथ ही कंपनी इसमे जियो का कनेक्शन भी दे रही है। रिलायंस ये सारी तैयारी अपने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म लाने से पहले कर रही है। दरअसल रिलायंस कुछ महीनों में अपने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को लॉन्च करने वाली है। इन मशीनों के जरिए वो सभी को रिलायंस के साथ जोड़गी। ताकि रिलायंस का कारोबार तेजी से बढ़े और वो लोगों को FLIPKART और AMAZON से बेहतर सुविधा दे सके। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »