19 Apr 2024, 20:11:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

महिंद्रा सस्टेन और मित्सुई सोलर पावर परियोजनाओं में करेंगे निवेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2019 9:48PM | Updated Date: Jun 3 2019 9:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह की सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कार्यरत कंपनी महिंद्रा सस्टेन ने भारत में डिस्ट्रिब्यूटेड सोलर पावर परियोजनाओं में निवेश में लिए जापान की कंपनी मित्सुई एंड कंपनी के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने सोमवार को यहाँ जारी बयान में कहा कि दोनों कंपनियाँ मिलकर डिस्ट्रिब्यूटेड सोलर पावर परियोजनों को संयुक्त तौर पर विकसित और परिचालित करेंगी। इस साझेदारी के तहत मार्वेल सोलरेन प्राइवेट लिमिटेड में महिंद्रा की हिस्सेदारी 51 प्रतिशत होगी और शेष हिस्सेदारी जापानी कंपनी की होगी। मार्वेल अभी देश में इस तरह की चार सोलर परियोजनाओं का संचालन कर रही है जिसकी क्षमता 16 मेगावाट है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »