मुंबई। इस साल जून के महीने में अगल-अलग राज्यों के हिसाब से कई दिन बैंक बंद रहेंगे। अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन छुट्टियां रहेंगी। इसमें ईद-उल-फितर की छुट्टी पूरे देश में पड़ेगी। इसलिए अगर आपके कोई प्लान अटके हुए हैं तो इन छुट्टियों में आप उन्हें पूरा कर सकते हैं।
आइए जानते हैं जून में किस दिन बैंक बंद रहेंगे -
5, जून बुधवार- ईद-उल-फितर
14, जून शुक्रवार- पहीली राजा
15, जून शनिवार- राजा या मिथुन संक्राति
16, जून रविवार- गुरु अरजन देव शहीदी दिवस
17, जून सोमवार- संत गुरु कबीर जयंती
23, जून रविवार- खरची पूजा
30, जून रविवार- रेमना नी
वैसे तो ये छुट्टियां बैंक में काम करने वालों के लिए हैं।
इन त्योहारों पर संबंधित राज्यों के बैंक बंद रहेंगे
ईद-उल-फितर
इस त्योहार को देश भर में मुस्लिम समुदाय के लोग मनाते हैं। रमजान के पाक महीना खत्म होने पर ईद मनाई जाती है। इसे मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं, घरों पर पकवान बनते हैं और एक-दूसरे के घर जाकर ईद की बधाई देते हैं।
पहीली राजा
ये त्योहार मुख्य रूप से ओडिशा में मनाया जाता है। इस दिन ओडिशा के बैंक बंद रहेंगे।
राजा या मिथुन संक्राति
ये त्योहार भी ओडिशा के लोग मनाते हैं। ये तीन दिन चलने वाला त्योहार है।
गुरु अरजन देव शहीदी दिवस
सिख समुदाय के लोग इस गुरुद्वारों में जाते हैं। इस दिन गुरुद्वारों में कीर्तन होता है जिसके बाद लंगर का आयोजन कराया जाता है।
संत गुरु कबीर जयंती
संत कबीर दास हमारे देश बहरत के महान संत थे। कबीर जयंती उनके जन्म दिवस के रूप में मनाई जाती है।
खरची पूजा
ये त्योहार खासतौर पर त्रिपुरा के लोग मनाते हैं।
रेमना नी
मिजोरम में मुख्य रूप से इसे मनाया जाता है। दरअसल, 30 जून 1986 को केंद्र सरकार और पूर्व भूमिगत मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के बीच 'मिजोरम शांति समझौता' पर हस्ताक्षर किए गए थे। तभी से हर साल मिजोरम में इसकी वर्षगांठ मनाई जाती है।