29 Mar 2024, 12:03:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार दो अरब डॉलर बढा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2019 1:58PM | Updated Date: Jun 2 2019 1:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 24 मई को समाप्त सप्ताह में 1.99 अरब डॉलर बढ़कर 419.99 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले 17 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार लगातार तीन सप्ताह की बढ़त खोता हुआ 2.06 अरब डॉलर घटकर 417.99 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आँकड़ों के अनुसार, 24 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.99 अरब डॉलर बढ़कर 392.18 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
 
इस दौरान स्वर्ण भंडार 23.02 अरब डॉलर स्थिर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 20 लाख डॉलर बढ़कर 3.34 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार आठ लाख डॉलर की बढ़त के साथ 1.44 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »