16 Apr 2024, 23:42:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

150 रूपए सस्‍ता हुआ सोना - चांदी हुई महंगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2019 6:20PM | Updated Date: May 30 2019 6:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच घरेलू जेवराती मांग की सुस्ती से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 150 रुपए फिसलकर 32,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि औद्योगिक ग्राहकी आने से इस दौरान चांदी 75 रुपए की तेजी में 37,400 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 3.55 डॉलर की गिरावट के साथ 1,276.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.40 डॉलर की लुढ़ककर 1,279.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से पीली धातु की चमक फीकी पड़ गयी है। इसके अलावा निवेशकों का रुझान बांड में भी बढा है जिसका असर सोने के भाव पर दिख रहा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में चाँदी हाजिर भी 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 14.57 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »