19 Apr 2024, 14:21:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल - जानें आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2019 1:05PM | Updated Date: May 25 2019 1:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का दौर लगातार तीसरे दिन भी जारी है। तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को फिर तेल के दाम बढ़ा दिए। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम 14 पैसे जबकि चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। 
 
डीजल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 12 पैसे जबकि चेन्नई में 13 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, शनिवार को दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढक़र क्रमश: 71.53 रुपए, 73.6 रुपए, 77.14 रुपए और 74.25 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
 
डीजल के दाम भी चारों महानगरों में बढक़र क्रमश: 66.57 रुपए, 68.33 रुपए, 69.75 रुपए और 70.37 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। तीन दिनों में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल 36 पैसे, जबकि चेन्नई में 38 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। वहीं, डीजल के दाम तीन दिनों में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 37 पैसे जबकि और चेन्नई में 40 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »