18 Apr 2024, 17:12:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मार्च 2019 में आठ लाख 27 हजार नये कर्मचारी जुड़े ईपीएफओ से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2019 5:10PM | Updated Date: May 24 2019 5:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से मार्च 2019 में आठ लाख 27 हजार 42 नये कर्मचारी जुड़े हैं। सरकार के शुक्रवार को यहां जारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2018 से मार्च 2019 की अवधि में एक करोड़ 37 लाख 88 हजार 334 नये कर्मचारी ईपीएफओ से जुड़े हैं। इसी तरह से कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) से मार्च 2019 में 11 लाख 38 हजार 677 नये कर्मचारी जोड़े गये हैं।
 
वित्त वर्ष 2018-19 में दो करोड़ 80 लाख 36 हजार 607 नये कर्मचारियों ने अपना अंशदान ईएसआईसी को दिया है। राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) में मार्च 2019 में 92 हजार 498 कर्मचारी शामिल हुए हैं। अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक सात लाख 32 हजार 648 कर्मचारी एनपीएस में शामिल हुए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »