28 Mar 2024, 17:37:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 10 रुपए चमका, चांदी 150 रुपए फिसली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2019 2:59PM | Updated Date: May 22 2019 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच खुदरा जेवराती ग्राहकी आने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 10 रुपए की तेजी में 32,680 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से चांदी 150 रुपए फिसलकर 37,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.25 डॉलर की गिरावट में 1,274.05 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
 
जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1,272.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के साढ़े तीन माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से पीली धातु की मांग कमजोर पड़ी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में चाँदी हाजिर भी 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 14.41 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »