29 Mar 2024, 18:57:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लगातार दूसरे दिन भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2019 3:21PM | Updated Date: May 21 2019 3:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त देखी गई। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल पांच पैसे महंगा होकर 71.17 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया जो 16 मई के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। डीजल भी नौ पैसे महंगा होकर 66.20 रुपये प्रति लीटर बिका। यह डीजल का 11 मई के बाद का उच्चतम स्तर है।
 
अन्य महानगरों में भी दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम आज बढ़े हैं। मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल पांच-पांच पैसे महंगा होकर क्रमश: 76.78 रुपये और 73.24 रुपए प्रति लीटर पर रहा। चेन्नई में इसकी कीमत छह पैसे बढ़कर 73.88 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गयी। डीजल मुंबई में नौ पैसे महँगा हुआ और 69.36 रुपए प्रति लीटर बिका। कोलकाता और चेन्नई में इसकी कीमत 10-10 पैसे चढ़कर क्रमश: 67.96 रुपए और 69.98 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »