20 Apr 2024, 18:36:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

10 रुपए के नए नोट जारी करेगा RBI - जानिए क्या होंगे फीचर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2019 12:52PM | Updated Date: May 21 2019 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही 10 रुपए के नए नोट जारी करेगा। 10 रुपए के नए नोट महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज के तहत ही होंगे। 10 रुपए के नए नोटों पर RBI के नए गवर्नर शक्तिकांत दास के ​हस्ताक्षर होंगे/ RBI ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। RBI ट्वीट के मुताबिक, नए नोटों का डिजाइन महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज के मौजूदा 10 रुपए के नोटों की तरह ही होगा। RBI ने कहा है कि 10 रुपए के पुराने सभी नोट भी वैध बने रहेंगे। 
 
अप्रैल में RBI ने महात्मा गांधी न्यू सीरीज में गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर वाले 200 और 500 रुपए के नए नोटों को जारी करने की घोषणा की थी। इसके अलावा RBI ने 20 रुपये के नए नोट जारी करने की भी घोषणा की थी और कहा था कि पुराने नोट भी वैध रहेंगे। 
RBI के नोटिफिकेशन के मुताबिक, 20 रुपए के नए नोट रंग हरापन लिए हुए पीला होगा। यह 63 मिमी चौड़ा और 129 मिमी लंबा होगा। नोट के पीछे के हिस्से पर देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए एलोरा की गुफाओं का चित्रण किया गया है। पीछे बाईं ओर वर्ष, स्वच्छ भारत का लोगो स्लोगन के साथ और भाषा की पट्टी होगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »