29 Mar 2024, 20:56:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार एक साल के अधिक के उच्चतम स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2019 6:05PM | Updated Date: May 17 2019 6:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार तीसरी साप्ताहिक वृद्धि दर्ज करता हुआ 10 मई को समाप्त सप्ताह में 1.37 अरब डॉलर बढ़कर एक साल से अधिक के उच्चतम स्तर 420.05 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले तीन मई को समाप्त सप्ताह में यह 17.19 करोड़ डॉलर बढ़कर 418.68 अरब डॉलर पर और 26 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में यह 4.37 अरब डॉलर बढ़कर 418.51 अरब डॉलर पर रहा था। इस बार विदेशी मुद्रा भंडार 1.37 अरब डॉलर बढ़कर 27 अप्रैल 2018 के बाद के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
 
रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आँकड़ों के अनुसार, 10 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.36 अरब डॉलर बढ़कर 392.23 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार 23.02 अरब डॉलर स्थिर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 70 लाख डॉलर बढ़कर 3.35 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 30 लाख डॉलर की बढ़त के साथ 1.45 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »