17 Apr 2024, 02:09:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आज फिर महंगा हुआ डीजल, पेट्रोल के दाम रहे स्थिर - जानें भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2019 12:59PM | Updated Date: May 16 2019 1:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में हालिया तेजी के बाद अब राहत मिलने की गुंजाइश कम ही दिख रही है। यही कारण है कि डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई, तो वहीं पेट्रोल स्थिर बना हुआ है। इससे पहले तेल कंपनियों ने लगातार 6 दिनों तक पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती करने के बाद बुधवार को भाव में कोई बदलाव नहीं किया था। 
 
देश के प्रमुख महानगरों में डीजल 5 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल की नई कीमत 65.91 रुपए, 67.66 रुपए, 69.05 रुपए और 69.66 रुपए प्रति लीटर हैं। वहीं चारों महानगरों में पेट्रोल के भाव पूर्ववत क्रमश: 71.18 रुपए, 73.25 रुपए, 76.79 रुपए और 73.88 रुपए प्रति लीटर हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »