29 Mar 2024, 00:21:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दिल्ली से काठमांडू के लिए तीसरी उड़ान शुरू करेगी इंडिगो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2019 5:50PM | Updated Date: May 15 2019 5:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। यात्री संख्या के लिहाज से देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से नेपाल की राजधानी काठमांडू के लिए तीसरी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने बुधवार को बताया कि दिल्ली और काठमांडू के बीच 04 जुलाई से उसकी नयी उड़ान शुरू होगी। यह दैनिक उड़ान होगी। इसका किराया 5,500 रुपये से शुरू होगा और बुकिेग शुरू हो चुकी है। इंडिगो के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विलियम बोल्टर ने बताया कि कंपनी के लिए काठमांडू महत्त्वपूर्ण बाजार है। संपर्क बढ़ने से दोनों शहरों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »