28 Mar 2024, 15:17:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी - जल्‍द मिलेगा ये तोहफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2019 12:53PM | Updated Date: May 12 2019 12:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ट्रेनों में लगातार बढ़ती यात्रियों की संख्या और यात्रियों की मांग के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे ने 12 से ज्यादा ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे लगाने की घोषणा की है। जिन ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी है उन ट्रेनों में विशेष तौर पर डिब्बे बढ़ाए जा रहे हैं।  इसका सीधा फायदा यात्रियों को मिलेगा। अब अतिरिक्त कोचों की फीडिंग की व्यवस्था तत्काल कर दी गयी है जिससे यात्रियों को इसका तत्काल लाभ मिल सके। 
 
अतिरिक्त कोचों के सिस्टम पर आते ही गाड़ी के प्रस्थान समय से काफी पहले ही प्रतीक्षा सूची कम होगी या आरक्षण कन्फर्म हो जायेगा। सहयोगी वेबसाइट www.zeebiz.com/hindi में प्रकाशित खबर के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संतोष यादव ने बताया कि रेलवे के इस कदम से यात्रियों को सहूलियत होगी। साथ ही दलालों पर भी लगाम लगाने में मदद मिलेगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »