28 Mar 2024, 14:14:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार 17.19 करोड़ डॉलर बढ़कर 418.68 अरब डॉलर पर पहुंचा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2019 11:52AM | Updated Date: May 12 2019 11:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरी साप्ताहिक वृद्धि के साथ तीन मई को समाप्त सप्ताह में 17.19 करोड़ डॉलर बढ़कर 418.68 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले 26 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में यह 4.37 अरब डॉलर बढ़कर 418.51 अरब डॉलर पर पहुँच गया। रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आँकड़ों के अनुसार, तीन मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 44.83 करोड़ डॉलर बढ़कर 390.87 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार 28.16 करोड़ डॉलर घटकर 23.02 अरब डॉलर रह गया। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 36 लाख डॉलर बढ़कर 3.34 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 16 लाख डॉलर की बढ़त के साथ 1.45 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »