20 Apr 2024, 21:03:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

चुनाव से पहले सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल, घटे इतने दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2019 11:39AM | Updated Date: May 12 2019 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दिल्ली में तीन दिनों में पेट्रोल 85 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है और डीजल के भी दाम 38 पैसे प्रति लीटर घट गए हैं। शनिवार को पेट्रोल के दाम में देश के चार प्रमुख महानगरों में 47 पैसे से 50 पैसे प्रति लीटर की गिरावट दर्ज की गई और डीजल के दाम में 19-20 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है।
 
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सात सीटों समेत देश के सात राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर रविवार को मतदान है। इससे पहले पेट्रोल के दाम में शनिवार को इस साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। उर्जा विशेषज्ञ बताते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले दिनों तेल के दाम में आई गिरावट के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी की गई है। हालांकि उनका यह भी मानना है कि पेट्रोल और डीजल की कीमत निर्धारण में कई और कारकों को ध्यान में रखा जाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »