28 Mar 2024, 14:06:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

HCL बनी देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2019 3:11PM | Updated Date: May 10 2019 3:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एचसीएल टेक ने देश की तीसरी बड़ी आईटी सर्विसेज कंपनी के तौर पर अपनी जगह और मजबूत कर ली है। उसने विप्रो को पीछे छोड़ा है। वित्त वर्ष 2019 में एचसीएल टेक की आमदनी में दूसरी आईटी कंपनियों की तुलना में सबसे तेजी से बढ़ोतरी हुई। पिछले वित्त वर्ष में कुछ कंपनियों को खरीदने से उसे आमदनी बढ़ाने में मदद मिली। 
 
एचसीएल टेक की आमदनी वित्त वर्ष 2019 में 11.8 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 8.63 अरब डॉलर हो गई। इस साल विप्रो की आमदनी 8.12 अरब डॉलर रही। अजीम प्रेमजी की कंपनी विप्रो पिछले कई वर्षों से कमजोर प्रदर्शन करने वाले बिजनस की रिस्ट्रक्चरिंग कर रही है। कंपनी के टर्नअराउंड में अभी कुछ और तिमाहियां लग सकती हैं। 
 
शिव नादर की कंपनी एचसीएल टेक ने बताया कि उसे वित्त वर्ष 2020 में आमदनी 14-16% (करेंसी के उतार-चढ़ाव के असर को हटाकर) बढ़ने की उम्मीद है। अगर ऐसा हुआ तो वह 10 अरब डॉलर की कंपनी बन जाएगी। कंपनी के ऑर्गेनिक बिजनस (खरीदी गई दूसरी कंपनियों को हटाकर) का योगदान इसमें 7-9 पर्सेंट रह सकता है। वहीं, आईबीएम से खरीदे गए सॉफ्टवेयर प्रॉडक्ट्स बिजनस से कंपनी को करीब 7 पर्सेंट की ग्रोथ मिलेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »