19 Apr 2024, 08:40:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ओडिशा में बिजली के खम्बों की आपूर्ति में जुटा सेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2019 4:34PM | Updated Date: May 9 2019 4:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी आफ इंडिया लिमिटेड (सेल)  ओडिशा में चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ से प्रभावित क्षेत्रों के लिए लोहे से बने बिजली के खम्बों की आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कर रहा है। सेल ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि संयंत्रों में ओडिशा सरकार की मांग के आधार पर बिजली के खम्बों का निर्माण किया जा रहा है और अन्य उत्पादों का निर्माण फिलहाल रोक दिया गया है। 

ओडिशा में ‘स्पेशल क्वालिटी वाइड पैरेलल बीम’ (डब्लूपीबी-160) बिजली के खम्बें भेजे रहे हैं। इस्पात मंत्रालय ने सेल को राज्य सरकार की सभी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया है। सेल ने तत्काल 500 खम्बों की पहली खेप आपदा प्रभावित इलाकों में भेज दी है। इसके अलावा और 5000 खम्बों को प्रभावित इलाकों में सीधे पहुँचाया जा रहा है। सेल ने कुल 15 हजार खम्बों की आपूर्ति करने का लक्ष्य रखा है।

कंपनी अपने अपने दुर्गापुर इस्पात संयंत्र के नए मीडियम स्ट्रक्चरल मिल से नियमित उत्पादन को रोककर केवल डब्लूपीबी-160 का उत्पादन कर रही है। कंपनी देश के सभी हिस्सों से अपने संसाधनों को जुटा रही है ताकि बिजली के खम्बें प्रभावित इलाकों में जल्द से जल्द पहुँचायें जा सके। इस्पात मंत्रालय के अंतर्गत, कंपनी के मुख्यालय में एक नियंत्रण कक्ष बनाया है जहाँ फोनी चक्रवात के बाद लगातार बदलते परिदृश्य पर नज़र रखी जा रही है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »