19 Apr 2024, 20:49:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

40 रुपए महंगा हुआ सोना - चांदी के दाम रहे स्थिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2019 3:41PM | Updated Date: May 9 2019 3:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच घरेलू खुदरा जेवराती मांग आने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 40 रुपए चमककर 32,890 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 38,220 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 4.12 डॉलर की बढ़त में 1,285.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
 
जून का अमेरिकी सोना वायदा 4.50 डॉलर चढ़कर 1,285.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन की तनातनी के कारण निवेशकों की दिलचस्पी सुरक्षित निवेश में बढ़ी हुई है। हालांकि, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती से पीली धातु की बढ़त सीमित रही है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर 0.01 डॉलर की तेजी के साथ 14.84 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »