24 Apr 2024, 02:05:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

UIDAI ने दी चेतावनी.... अब बेकार हो जाएगा आपका आधार कार्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2019 2:29PM | Updated Date: May 2 2019 2:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आधार कार्ड को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। आधार जारी करने वाली अधिकृत संस्था UIDAI ने एक चेतावनी जारी की है। UIDAI ने लेमिनेट आधार या फिर प्लास्टिक स्मार्ट कार्ड/PVC कार्ड को अमान्य किया है। UIDAI ने कहा है कि ऐसे आधार कार्ड मान्य नहीं रहेंगे। UIDAI ने ट्वीट करते हुए कहा है कि प्‍लास्टिक आधार या आधार स्मार्ट कार्ड/PVC कार्ड अब वैधानिक रूप से मान्य नहीं है। UIDAI कहना है कि अगर आपके पास प्लास्टिक का आधार कार्ड है तो वह कार्ड अब वह बेकार हो जाएगा।
 
UIDAI के मुताबिक इस कदम को उठाने के पीछे लोगों की कार्ड की जानकारियों की निजता की रक्षा करना है। ऐसे कार्ड से लोगों की आधार डिटेल्‍स की प्राइवेसी पर खतरा है। UIDAI का कहना है कि प्‍लास्टिक आधार कार्ड कई बार काम नहीं करता है। इस पर दिया गया QR कोड डिस्‍फंक्‍शनल हो जाता है। आपकी निजी जानकारियों को आपकी बिना अनुमति के भी शेयर किया जा सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »