28 Mar 2024, 19:09:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 75 रुपए सस्ता-चांदी 25 रुपए चमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2019 3:12PM | Updated Date: May 1 2019 3:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही घटबढ़ के बीच सुस्त पड़ी स्थानीय जेवराती माँग से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 75 रुपए लुढ़ककर 32,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि, औद्योगिक मांग निकलने से चाँदी 25 रुपए की तेजी के साथ 38,525 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार, लंदन का सोना हाजिर 1.67 डॉलर लुढ़ककर 1,282.75 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
 
जून का अमेरिकी सोना वायदा 3.10 डॉलर की तेजी के साथ 1,282.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के नरम पड़ने से पीली धातु की चमक बढ़ी है लेकिन साथ ही इस पर अमेरिका के मजबूत आर्थिक आंकड़ों का दबाव भी बना हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 14.90 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »