19 Apr 2024, 04:00:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

चुनाव के बाद महंगे हो जाएंगे पेट्रोल-डीजल, जानें क्‍यों?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2019 12:40PM | Updated Date: Apr 29 2019 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। लोकसभा चुनाव 2019 समाप्त होने के बाद बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने वाले हैं। ईरान से तेल आयात पर रोक लगने के चलते भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में असर दिखने लगेगा। मालूम हो कि भारत ईरान से दवाईयां और खाने के अन्य पदाथों के बदेल कच्चे पेट्रोल तेल का आयात करते हैं, लेकिन अमेरिका के फैसले के बाद 2 मई से भारत को अतिरिक्त नकद भुगतान करना होगा, जिसका असर पेट्रोल-डीजल के दाम पर पड़ेगा।
 
इस मामले में ट्रेड प्रोमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (टीपीसीआई) के विश्लेषक आशुतोष झा ने कहा - अभी तो भारत साल में करीब 80 अरब डॉलर का कच्चा तेल ईरान से बगैर नकदी चुकाये लेता है। इसके बदले खाद्य सामग्री और दवाइयों की आपूर्ति की जाती है। अमेरिका ने 'फूड फॉर ऑयल' नीति के तहत ही ईरान को तेल बेचने की इजाजत दी थी। इस मैकेनिज्म के खत्म होने के बाद भारत को अन्य तेल उत्पादक देशों से आपूर्ति को समझौता करना होगा और भुगतान का विकल्प भी बदल सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »