25 Apr 2024, 16:06:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दस सप्ताह में पहली बार घटा विदेशी मुद्रा भंडार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2019 12:58PM | Updated Date: Apr 28 2019 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 10 सप्ताह में पहली बार गिरावट आई है और 19 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में यह 73.92 करोड़ डॉलर घटकर 414.15 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले 12 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में यह 1.11 अरब डॉलर बढ़कर करीब 11 महीने के उच्चतम स्तर 414.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।
 
रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 19 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 72.86 करोड़ डॉलर घटकर 386.03 अरब डॉलर रह गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार 23.30 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 74 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 3.35 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 32 लाख डॉलर घटकर 1.46 अरब डॉलर रहा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »