29 Mar 2024, 18:21:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

GOOD NEWS : EPF के ब्याज दर में हुई बढ़ोतरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2019 6:01PM | Updated Date: Apr 26 2019 6:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। छह करोड़ से अधिक मुलाजिमों के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) पर वित्त वर्ष 2018-19 में 8.65 फीसदी ब्याज मिलेगा। ब्याज दर बढ़ाने के फैसले को केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। वित्त वर्ष 2017-18 में ईपीएफ पर ब्याज दर 8.55 फीसदी थी, जिसे बढ़ाकर 8.65 फीसदी किया गया है। ईपीएफओ ने पहले 2016-17 में ब्याज दर को घटाकर 8.65 फीसदी कर दिया था, जो वित्त वर्ष 2015-16 में 8.8 फीसदी था। 
 
उल्लेखनीय है कि इसी साल जनवरी में मोदी सरकार ने पीएफ समेत 10 भविष्य निधियों पर तीन महीने का 8 फीसदी ब्याज घोषित किया था। नई दरें पहली जनवरी से लागू की गईं। ईपीएफओ ने सभी विभागों को नोटिस जारी कर साफ कर दिया था कि यह ब्याज बीती तिमाही के बराबर ही जारी रखा गया है लेकिन जमा धन पर उससे पहले ब्याज .2 फीसदी से कम मिलेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »