28 Mar 2024, 21:56:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

200 रूपए सस्‍ती हुई चांदी - सोना भी हुआ सस्‍ता, जानें दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2019 5:15PM | Updated Date: Apr 24 2019 5:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 50 रुपए टूटकर 32,720 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। चांदी भी 200 रुपए लुढ़ककर एक सप्ताह से ज्यादा के निचले स्तर 38,225 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से सोने पर दबाव रहा। सोना हाजिर 0.3 प्रतिशत लुढ़ककर 1,268.84 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
 
इससे पहले मंगलवार को कारोबार के दौरान यह 1,265.90 डॉलर तक उतर गया था जो इस साल का न्यूनतम स्तर है। भविष्य में ग्राहकी बढ़ने की उम्मीद में जून का अमेरिकी सोना वायदा 2.10 डॉलर चढ़कर 1,275.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु कमजोर हुई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14.75 डॉलर प्रति औंस रह गई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »