20 Apr 2024, 07:33:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सस्‍ता हुआ सोना और चांदी - जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2019 5:24PM | Updated Date: Apr 23 2019 5:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में नरमी का असर मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में भी देखा गया और सोना 100 रुपए टूटकर 32,770 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। चांदी भी 145 रुपए की गिरावट में 38,425 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 2.80 डॉलर टूटकर 1,272.65 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोया वायदा 2.90 डॉलर की गिरावट में 1,274.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में रही तेजी से पीली धातु दबाव में आयी है। यह अभी चार महीने के निचले स्तर से बहुत ऊपर नहीं है। डॉलर के मजबूत होने से दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात महंगा हो जाता है। इससे इसके भाव में नरमी आती है। विदेशों में चांदी हाजिर भी 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 14.96 डॉलर प्रति औंस बिकी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »