19 Apr 2024, 00:44:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत को झटका - 2 मई के बाद ईरान से तेल खरीदने पर लगेगा बैन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2019 11:41AM | Updated Date: Apr 23 2019 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से कच्चे तेल के आयात पर आगे किसी देश को कोई छूट नहीं देने का फैसला किया है। अमेरिका के इस फैसले का सबसे ज्यादा असर भारत और चीन पर पड़ने वाला है। हालांकि भारत सरकार ईरान से तेल आयात की छूट बंद करने के अमेरिका के फैसले के प्रभावों का अध्ययन कर रही है। व्हाइट हाउस द्वारा 2 मई के बाद ईरान से तेल आयात करने वाले भारत समेत अन्य देशों पर अमेरिकी पाबंदी लगाने का ऐलान किया गया है। इससे पहले वॉशिंगटन पोस्ट में छपी खबर अतिरिक्त छूट नहीं देने की बात कही गई थी।
 
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के ऐलान के साथ अब साफ हो गया है कि जो देश ईरान से तेल आयात पूरी तरह बंद नहीं करेगा, उसे अमेरिकी प्रतिबंध झेलना पड़ेगा। इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने वॉशिंगटन पोस्ट को रविवार को बताया था कि अमेरिका 2 मई के बाद किसी भी देश को ईरान से तेल आयात करने की कोई छूट नहीं देगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »